फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बाग में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

बाग में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Thu, 04 Apr 2019 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
बाग में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुडैला में गुरुवार की सुबह बाग में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। शौच को बाग तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटकता देखा। सूूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन



देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुडैला निवासी छोटक्के (35) पुत्र नेपाल अविवाहित था। वह सात भाइयों में छोटा था। कुछ वर्ष से वह शराब का आदी हो गया था।

कुछ ही दिनों में उसने अपने हिस्से की जमीन व मकान बेचकर रकम शराब में गंवा दी। इसके बाद से वह तंगी से जूझने लगा था। वह दिनभर नशे में गांव में घूमता रहता था।
विज्ञापन


बुधवार शाम से लापता था। गुुरुवार सुबह गांव के पूरब तरफ शौच को निकले ग्रामीणों ने बाग में उसका शव रस्सी के फंदे से लटकता देखा। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भाई बड़क्के ने पुलिस को सूचना दी। भाई का कहना है कि शराब के नशे में खुदकुशी की है। पुलिस ने मौैैैके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम कराया।

कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि युवक शराब का आदी था। आर्थिक तंगी के चलते खुदकुशी की है।

बाग में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुडैला की घटना
शराब के आदी होने के चलते उठाया कदम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed