{"_id":"5bc4d1b7bdec2269724a6e5e","slug":"101539625399-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंथा निवासी विवाहिता रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्राम कंथा निवासी अनूप खेती करता है। उसका खेत गांव के पास से निकले लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर है। रविवार शाम वह खेत में काम कर रहा था। उसकी पत्नी धनपत्ता (30) भी उसकी मदद के लिए रविवार देर शाम खेत जा रही थी। इसी दौरान लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। महिला के ट्रेन से कटने की सूचना पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसकी शिनाख्त की। अनूप भी मौके पर पहुंच गया। मृतका के दो पुत्र दिलीप, दीपक और पुत्री प्रीती है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।