{"_id":"5b2949f34f1c1bf46e8b884b","slug":"101529432563-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के शौचालय में तड़पकर वृद्ध ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के शौचालय में तड़पकर वृद्ध ने तोड़ा दम
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल के शौचालय में वृद्ध ने तोड़ा दम
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के जसमई खिरौना गांव निवासी उमेशचंद्र पुत्र तुलाराम नाम के युवक ने 31 मई को 60 वर्षीय वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वह बोल पाने में असमर्थ था। उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया था। वार्र्ड के मरीजों के तीमारदाराें ने बताया कि वह जनरल और जिरेटिक वार्ड में पड़ा रहता था। सोमवार सुबह से किसी ने उसे वार्ड में नहीं देखा। जिरेटिक वार्ड में कई शौचालय बंद पडे़ हैं। सोमवार रात कुछ तीमारदारों ने वृद्ध को एक शौचालय में दीवार के सहारे बैठा देखा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तीमारदारों की नजर वृद्ध पर पड़ी। उसने दम तोड़ दिया था। स्टाफ ने आनन-फानन में शव को मोर्चरी में रखवा दिया। तीमारदारों की माने तो वार्ड के कर्मचारियों की अनदेखी से वृद्ध की जान गई है। प्रभारी सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच की जाएगी।