फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   100 registered their presence in counselling.

Hardoi News: काउंसिलिंग में 100 ने दर्ज कराई उपस्थिति

Sat, 06 Jan 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
100 registered their presence in counselling.
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में 12460 शिक्षक भर्ती के तहत शुक्रवार को डायट में काउंसिलिंग हुई। इसमें 65 पदों के सापेक्ष 100 आवेदकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित आवेदकों की वरीयता सूची तैयार कर शनिवार को एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदक कोर्ट गए थे। कोर्ट के आदेश पर लंबित भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया गया। इसके लिए विभाग की ओर से पूर्व वरीयता सूची में शामिल आवेदकों की काउंसिलिंग कराई गई थी। इसमें 15 आवेदक शामिल हुए थे। इनको नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। शेष 65 पद रिक्त थे। इसके लिए विभाग की ओर से सभी आवेदकों को काउंसिलिंग के लिए अनुमति दे दी गई। इस पर शुक्रवार को डायट में ओपन काउंसिलिंग हुई।
विज्ञापन

काउंसिलिंग में 100 आवेदकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें 14 सामान्य वर्ग के, 20 अनुसूचित जाति वर्ग के और 66 पिछड़ा वर्ग के आवेदक शामिल थे। उपस्थिति दर्ज कराने वाले आवेदकों के मूल प्रमाण पत्र जमा किए गए। काउंसिलिंग के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय आरके द्विवेदी सहित सात खंड शिक्षा अधिकारियों को लगाया गया था। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग में शामिल आवेदकों की वरीयता सूची तैयार कर उसे एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। वरीयता सूची पर चयनित आवेदकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed