{"_id":"6a9316a7513bc05aad0be298","slug":"youths-neck-slashed-by-chinese-manjha-critically-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1006-147429-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फिर चाइनीज मांझे से कटी युवक की गर्दन, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फिर चाइनीज मांझे से कटी युवक की गर्दन, गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। विबग्योर स्कूल के पास शनिवार सुबह बाइक सवार की गर्दन में चाइनीज मांझा फंसने से वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सरस्वती अस्पताल में भर्ती कराया। प्रतिबंध के बावजूद मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक नहीं लगने से लगातार हादसे हो रहे हैं।
थाना सिंभावली, गांव मनूनी खेड़ा निवासी आरिफ अली बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। घटना के बाद राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रतिबंधित मांझे के इस्तेमाल पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
चाइनीज मांझे से पहले हुए हादसे
- 2022- गांधी बाजार रेलवे ओवरब्रिज पर भोलापुरी निवासी संयम कुमार सैनी की गर्दन कटी।
- 2024- गांधी बाजार क्षेत्र में वासु गोयल इसकी चपेट में आकर घायल।
- 2025- जटपुरा में बाइक सवार मोहल्ला साकेत के अशोक घायल।
- 2025- छिजारसी टोल प्लाजा के पास हैदरनगर निवासी नदीम की गर्दन में मांझा फंसा।