{"_id":"6ac3e286578f9894dd04dc36","slug":"youths-mobile-hacked-90000-withdrawn-from-account-hapur-news-c-306-1-gha1004-124187-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवक का मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 90 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवक का मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 90 हजार
विज्ञापन
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बड्ढा निवासी युवक के मोबाइल को अज्ञात कॉल के जरिये हैक कर खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित विशाल कुमार ने बताया कि चार सितंबर की शाम उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल आने के बाद कुछ समय बाद उसे मोबाइल में संदिग्ध गतिविधि होने का पता चला। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उसके बैंक खाते से तीन बार में 30-30 हजार रुपये निकाल लिए गए।
इस तरह उसके खाते से कुल 90 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी गई। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने संबंधित नंबर पर कई बार फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी और थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
सीओ राहुल यादव का कहना है कि थाने की साइबर टीम से जांच कराई जा रही है, जल्द युवक के पैसे वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।