फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   youth suicide

Hapur News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 08 Jun 2024 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 08 Jun 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
youth suicide
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी करीब 30 वर्षीय युवक शुक्रवार की दोपहर अपने ममेरे भाई के साथ अपने घर के बराबर में स्थित पुश्तैनी मकान में बैठा हुआ था। उसका ममेरा भाई खाना खाने के लिए घर चला गया। जो करीब आधा घंटे बाद पुराने मकान पर लौटा, तो युवक का शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। जिसने तुरंत ही परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने युवक को नीचे उतारा और स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ब्रजघाट गंगा तट पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी से विवाद के कारण मृतक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था, जिसका उपचार भी कराया जा रहा था। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed