{"_id":"648c8fe2babe1afde50cf624","slug":"youth-misbehave-with-police-sub-inspector-hapur-news-c-135-1-hpr1001-295-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवकों ने दरोगा से की धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवकों ने दरोगा से की धक्कामुक्की
Fri, 16 Jun 2023 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 16 Jun 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर के पक्का बाग चौराहा पर चेकिंग के लिए बाइक रोकने पर गुस्साए चार युवकों ने दारोगा से अभद्रता कर दी। धक्कामुक्की कर युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीन को दबोच लिया।
शुक्रवार देर शाम दारोगा अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ पक्का बाग चौपला पर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने बाइक सवार चार संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। युवकों के भागने के प्रयास पर पुलिस ने इन्हें रोक लिया। लेकिन उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी। युवकों ने दारोगा के साथ भी धक्का-मुक्की की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तीन युवकों को दबोच लिया। जबकि एक मौका पाकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया है, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फरार युवक की तलाश की जा रही है।