{"_id":"6aa1993abd5964994501b9dd","slug":"youth-attacked-with-knives-and-subjected-to-casteist-slurs-after-being-asked-to-move-his-cart-hapur-news-c-135-1-hpr1001-148084-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ठेला हटाने को कहने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर युवक पर चाकुओं से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ठेला हटाने को कहने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर युवक पर चाकुओं से हमला
विज्ञापन
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी कलवा ने एक नामजद समेत तीन व्यक्तियों पर सड़क से फलों का ठेला हटाने को कहने पर उनके पुत्र पर चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कलवा ने तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह करीब सात बजे उनका पुत्र दीपक ज्वार की बुग्गी लेकर पुरानी चुंगी पर गया था। यहां सड़क पर एक युवक ने अपना फलों का ठेला खड़ा कर रखा था। उनके पुत्र ने उससे ठेला सड़क से हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इससे गुस्साये युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उनके पुत्र पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इतना ही नहीं आरोपियों ने उनके पुत्र को जातिसूचक शब्द भी कहे। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। इसके बाद वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पुत्र को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अब उनके पुत्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।