फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Younger brother dies in road accident, elder injured

Hapur News: सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत, बड़ा घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Younger brother dies in road accident, elder injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव नली हुसैनपुर निवासी गोपाल सिंह अपने 37 वर्षीय छोटे भाई राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर कुचेसर रोड चौपला पर कुछ सामान खरीदने आया था। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों भाई सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कुचेसर रोड चौपला से स्याना रोड पर क्रेशर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार राकेश सड़क पर गिर गया और अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत गई। हादसे में राकेश का बड़ा भाई गोपाल घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि राकेश की एक दो साल की बच्ची है। छह दिसंबर को राकेश की शादी की सालगिरह थी। राकेश की मौत की सूचना जैसे ही परिजन को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक ने कहा कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed