फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   young man was beaten up in a dispute during Ramlila viewing in Hapur Garh

UP: रामलीला देखने के दौरान विवाद में युवक को पीटा... हमलावरों ने रिश्तेदार के घर पहुंचकर की तोड़फोड़ और पथराव

Fri, 03 Oct 2025 03:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Oct 2025 03:20 PM IST
सार

हापुड़ के गढ़ में रामलीला देखने के दौरान हुए विवाद में युवक को जमकर पीटा गया। मेला रोड पर पीड़ित के रिश्तेदार के घर पहुंचकर हमलावरों ने तोड़फोड़ और पथराव भी किया।पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
young man was beaten up in a dispute during Ramlila viewing in Hapur Garh
घर पर तोड़फोड़ और पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गुरुवार की रात नगर में रामलीला मंचन और दशहरा मेला देखने आए नयागांव इनायतपुर निवासी युवक को एक दर्जन से भी अधिक लोगों ने पिटाई कर घायल कर दिया। युवक अपने रिश्तेदार के घर जा छिपा। 
विज्ञापन


वहां भी पहुंचकर आरोपियों ने युवक पर हमला किया और घर पर पथराव करते हुए हंगाम किया। पुलिस के आने से पहले आरोपी भाग निकले। गांव निवासी राजेंद्र अपने साथियों के साथ दशहरा मेला देखने रामलीला मैदान पहुंचे थे। 
विज्ञापन


राजेंद्र का कहना है कि मेले में किसी बात को लेकर गांव के ही युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। जिससे गुस्साए आरोपी युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों के चंगुल से छूट कर वह मेला स्थल से भाग कर कोतवाली मार्ग पर स्थित अपने रिश्तेदार के घर पहुंचकर छिप गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी का कहना है कि रिश्तेदार के यहां छिपे होने की भनक लगते ही आरोपी वहां भी पहुंच गए। जिन्होंने देर रात दरवाजा न खोलने पर तोड़ने की कोशिश की। वहीं, उनके रिश्तेदार के घर पर पथराव भी किया। 

आरोपियों ने वहां पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। लेकिन इससे पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू करा दी गई  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed