{"_id":"58f3bc114f1c1be55c470c0f","slug":"yogi-will-give-princes-the-mantra-of-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी देंगे प्रधानों को विकास का मंत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी देंगे प्रधानों को विकास का मंत्र
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
योगी देंगे प्रधानों को विकास का मंत्र
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्यवस्था और विकास की पहली सीढ़ी कही जाने वाली ग्राम पंचायतों में और बेहतर व सुनियोजित तरीके से विकास कराया जा सके, इसके लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ चुनिंदा ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद करेंगे।
24 अप्रैल को पंचायत दिवस पर लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के उन 15 ग्राम प्रधानों को चिन्हित किया गया है जिन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन
भारत में ग्राम पंचायतेें विशेष महत्व रखती हैं। यही कारण है कि केंद्र और अब राज्य सरकार गांवों के विकास पर विशेष ध्यान देती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष योजनाओं के साथ इनके सही ढंग से क्रियान्वयन के भी प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में 24 अप्रैल को पंचायत दिवस पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए जिले से भी 15 प्रधान लखनऊ जाएंगे। शासन के आदेशों पर जिला पंचायत राज विभाग ने प्रधानों का चयन कर लिया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से 15 प्रधानों की लिस्ट मांगी गयी है, जो 24 अप्रैल को पंचायत दिवस पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। प्रधानों का चयन कर भेजने की तैयारी की जा रही है।