फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Residents of Jasrupnagar deprived of basic amenities even after 25 years

Hapur News: 25 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित जसरूपनगर वासी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Residents of Jasrupnagar deprived of basic amenities even after 25 years
हापुड़। मोदीनगर रोड की जसरुपनगर कॉलोनी में करीब 25 साल बीतने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कॉलोनी के निवासियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को ज्ञापन सौंपकर बिजली घर के पीछे स्थित कॉलोनी के आंतरिक मार्गों को पक्का और नालियों का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी रोमा रानी ने अधिकांश रास्ते कच्चे और क्षतिग्रस्त हैं। बारिश के दौरान रास्तों पर कीचड़ भर जाता है, जिससे लोगों को पैदल चलने और वाहन निकालने में परेशानी होती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निवासियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आपात स्थिति में एंबुलेंस तक पहुंचना मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉलोनी में नालियों की व्यवस्था नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे जलभराव की समस्या बनी रहती है और मच्छरों के पनपने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। गंदे पानी की निकासी को लेकर लोगों के बीच विवाद भी होते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग, ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी और समाधान दिवस में कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने शासन से कॉलोनी के विकास के लिए बजट स्वीकृत कराकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
इस दौरान मीना, संजीव कुमार, प्रीति, ललिता, आशा, पुष्पा, रेखा, पुष्पलता, पारुल, मुकेश कुमार, बाला, कविता और रौनक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed