फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Worker dies from electric shock while straightening an electricity pole incident occurred during laying of new

हापुड़: विद्युत पोल सीधा करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, नई विद्युत लाइन बिछाने के दौरान हादसा

Sun, 01 Nov 2026 10:50 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 01 Nov 2026 10:50 PM IST
सार

मसूरी क्षेत्र में नई विद्युत लाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। हादसा ग्राम डबारसी में विद्युत पोल सीधा करते समय हुआ। सहकर्मी उसे रामा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Worker dies from electric shock while straightening an electricity pole incident occurred during laying of new
करंट की चपेट में आने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी क्षेत्र में नई विद्युत लाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। हादसा ग्राम डबारसी में विद्युत पोल सीधा करते समय हुआ। सहकर्मी उसे रामा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी मदन (25) के रूप में हुई। वह यहां मजदूरी करता था। रविवार देर शाम अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। मसूरी से डबारसी तक नई विद्युत लाइन बिछाने के लिए पोल लगाने का काम चल रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान पोल सीधा करते समय मजदूर करंट की चपेट में आ गया। सहकर्मी तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। घटना छिजारसी चौकी क्षेत्र की नहीं, बल्कि मसूरी थाना क्षेत्र की है। अब पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि  मजदूर की करंट लगने से मौत हुई है। संबंधित थाना मसूरी को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed