{"_id":"6ae733b620464c4a0c0c4c94","slug":"truck-loaded-with-cement-went-out-of-control-and-fell-15-feet-down-onto-a-service-road-driver-and-cleaner-were-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: अनियंत्रित सीमेंट से लदा ट्रक 15 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरा, चालक और परिचालक घायल, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: अनियंत्रित सीमेंट से लदा ट्रक 15 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरा, चालक और परिचालक घायल, देखें वीडियो
Sun, 01 Nov 2026 07:10 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 01 Nov 2026 07:10 PM IST
सार
हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एनएच-09 स्थित मंसूरपुर कट के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 15 फिट नीचे सर्विस रोड पर गिर गया। इस दौरान ट्रक चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
15 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एनएच-09 स्थित मंसूरपुर कट के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 15 फिट नीचे सर्विस रोड पर गिर गया। इस दौरान ट्रक चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से सर्विस रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिगनपुर निवासी चालक तनवीर परिचालक सलमान निवासी गांव अच्छेजा के साथ रविवार की शाम जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद से सीमेंट के कट्टे लादकर सहारनपुर जा रहे थे। थाना देहात क्षेत्र के एनएच-09 स्थित मंसूरपुर कट के पास उनका ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 15 फिट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक तनवीर व परिचालक सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख हाईवे व सर्विस रोड पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गए और सर्विस रोड पर यातायात बाधित हो गया। जिन्होंने दुर्घटना की सूचना पर पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से तनवीर व सलमान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि हादसे के समय सर्विस रोड पर कोई वाहन व राहगीर नहीं थे, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त को सर्विस रोड से हटवाकर किसी तरह यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर ट्रक स्वामी को सूचना दे दी थी। ट्रक स्वामी सूचना पर मौके पर पहुंचे और सीमेंट के कट्टों को दूसरे ट्रक में लादकर उन्हें सहारनपुर भिजवा दिया था। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सीधा कराकर सर्विस रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।