फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   worker died from building

Hapur News: निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल से गिरकर मिस्त्री की मौत

Wed, 07 Jan 2026 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 Jan 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
worker died from building
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित आवास विकास स्थित निर्माणाधीन पहली मंजिल पर प्लास्टर करते समय चिनाई मिस्त्री हरवीर निवासी गांव असौड़ा की गिरकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव असौड़ा निवासी सत्यप्रिय गौतम ने बताया कि उनके पिता हरवीर सिंह चिनाई मिस्त्री थे। गांव निवासी नितिन भारद्वाज का मेरठ रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास में मकान बन रहा है। उनके पिता हरवीर बुधवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे मकान की पहली मंजिल पर प्लास्टर कर रहे थे। इसी बीच उनके पिता संदिग्ध परिस्थिति में नीचे गिर गए।
विज्ञापन


आनन फानन में मजदूर व मकान स्वामी ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही उन्हें व उनके परिजनों को उनके पिता की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पर वह परिजनों व ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे। मकान से गिरकर मिस्त्री की मौत की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed