फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   women died in an accident

Hapur News: टैंकर की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल

Sat, 17 Feb 2024 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 17 Feb 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
women died in an accident
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव उपैड़ा स्थित हाईवे पर बाइक और पानी के टैंकर की भिंड़त हो गई। बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, वहां बेटा घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव हिम्मतपुर निवासी फराहिम ने बताया कि उसका चचेरा भाई मुनव्वर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे चाची नूरजहां को बाइक से लेकर गांव नहाली जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक गांव उपैड़ा स्थित हाईवे पर पहुंची तो सामने से आ रहे पानी के टैंकर से भिड़ गई। इसमें मुनव्वर व चाची नूरजहां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय उसकी चाची नूरजहां की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल हुए मुनव्वर का मेरठ स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार पानी के टैंकर चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed