{"_id":"64932730f35362d0ee07f2a4","slug":"women-committed-suicide-hapur-news-c-30-1-137388-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
Wed, 21 Jun 2023 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 21 Jun 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरा में मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। महिला का पति से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मामले में परिजनों ने दहेज हत्या की तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी सतेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रेमपुरा निवासी राधा की शादी प्रेमपुरा निवासी प्रदीप के साथ करीब 16 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन जानकारी में आया है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मामले में परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा रही थी। मंगलवार रात राधा की संदिग्ध परिस्थतियों में जहर खाने से मौत हो गई। मेरठ से पहुंचे राधा के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लालच में हत्या करने की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।