{"_id":"69d2ace581db060a9a00aa04","slug":"women-caught-stealing-after-recce-of-houses-hapur-news-c-135-1-hpr1002-139511-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मकानों की रेकी कर चोरी करने वाली महिलाएं पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मकानों की रेकी कर चोरी करने वाली महिलाएं पकड़ीं
विज्ञापन
पिलखुवा पुलिस की गिरफ्त में महिला आरोपी। संवाद
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी करने की फिराक में घूम रहीं घुमंतू जाति की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी महिलाओं के चारों पति ईंख के खेत से होते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के कब्जे से चोरी की हुई 25 हजार रुपये की नकदी, आभूषण व दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अब पुलिस फरार महिलाओं के पतियों की तलाश कर रही है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस टीम के साथ शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे क्षेत्र में गश्त करते हुए गांव देहपा प्याऊ के पास पहुंचे थे। इसी बीच मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि घुमंतू जाति के कुछ पुरुष व महिलाएं चोरी करने की फिराक में कंदोली बंबा पटरी के पास घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चार व्यक्ति ईंख के खेत में होते हुए फरार हो गए।
जबकि महिला पुलिस टीम ने चार महिलाओं को कंदोली पुलिया से गांव करनपुर जट्ट की ओर बंबे पटरी पर दबोच लिया। महिलाओं की गोद में छोटे-छोटे बच्चे भी थे। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान रिहाना, सरिता व पुष्पेंद्री निवासी गांव हैदरनगर नंगोला जिला हापुड़ और राखी निवासी गांव उजारी जिला अमरोहा के रुप में हुई है। इनके अलावा फरार होने वालों में रिहाना का पति अजीत, सरिता का पति इंतजार व पुष्पेंद्री का पति अंकित और राखी का पति सनी शामिल हैं।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने कई स्थानों पर अपने रहने के ठिकाने बना रखे हैं। जहां कुछ दिन रुककर आसपास के क्षेत्र में बंद मकानों की रेकी कर मौका मिलते ही इनमें चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अपने पतियों के साथ दूसरे ठिकाने पर रहने चली जाती हैं। उनका एक ठिकाना गांव निजामपुर जिला हरदोई भी है। उन्होंने कुछ दिन पहले एक बंद मकान का ताला तोड़कर यहां से नकदी व आभूषण चोरी किए थे। उनसे बरामद नकदी व आभूषणों को वह सभी अपने गांव आजमपुर स्थित मकान में छिपाने के लिए जा रही थीं।
आरोपी महिलाओं ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले वह अपनी गोद में अपने छोटे-छोटे बच्चों को रखती हैं। गोद में बच्चों को देख कोई भी व्यक्ति उनपर शक नहीं करता था।
सीओ ने बताया कि आरोपी महिलाओं व उनके पतियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा जल्द फरार महिलाओं के पतियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।