फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Withdraw 2 lakhs by changing the check number

Hapur News: चेक का नंबर बदलकर 2 लाख निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 2 lakhs by changing the check number
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने बैंक खाते से जारी किया दो लाख रुपये का एकाउंट पेय चेक का भुगतान हुआ नहीं, जबकि उसी नंबर के दूसरे फर्जी नंबर के चेक से दो लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने इस मामले में एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

शिवपुरी निवासी सुशील कुमार ने एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका पक्का बाग स्थित एक बैंक में सेविंग खाता है। इस खाते की चेकबुक उनके नाम से ही जारी है। अन्य चेकों की तरह उनके पास चेक नंबर 0000102 उनके पास मौजूद है। 19 अक्टूबर 2023 को उन्होंने एक कंपनी के नाम से दो लाख रुपये का चेक काटा था।
विज्ञापन


20 अक्टूबर 2023 को बैंक में भुगतान के लिए चेक को पेश किया गया तो चैक को रिजेक्ट यह कहते हुए किया गया कि इस नंबर के चेक का भुगतान हो चुका है। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए क्योंकि उनके खाते में पैसे भी और उनके द्वारा दिया गया चेक भुगतान के लिए रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही पीड़ित तुरंत बैंक शाखा में पहुंचे और मामला की जानकारी की तो पता चला कि एक अन्य चेक नंबर 0000102 से दो लाख रुपये का भुगतान हुआ है। जबकि उनके द्वारा जारी किए गए चेक से भुगतान नहीं हुआ है। जानकारी करने पर पता चला कि एक युवक के नाम से साजिश और षडयंत्र के तहत उनके चैक संख्या 000102 जैसा फर्जी कूटरचित चेक तैयार कर इसका असल के रूप में प्रयोग कर सेल्फ कैश तैयार कर भुगतान करा लिया गया। पीड़ित के बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed