Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Air pollution increased by 69 points due to an rise in vehicular movement and the bursting of firecrackers.

Hapur News: वाहनों का संचालन बढ़ने और पटाखों के जलने से 69 अंक बढ़ा वायु प्रदूषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Air pollution increased by 69 points due to an rise in vehicular movement and the bursting of firecrackers.
प्रदूषण के कारण बुधवार सुबह मेरठ रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन। संवाद
हापुड़। दीपावली के बाद वायु प्रदूषण से कुछ राहत मिलने के बावजूद बुधवार को भैयादूज पर जिले की हवा फिर से खराब हो गई। वाहनों की बढ़ती आवाजाही और पटाखों के धुएं के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में एक ही दिन में 69 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार को जिले का औसत एक्यूआई 147 था, जो बुधवार को बढ़कर 216 पर पहुंच गया। इससे लोगों को एक बार फिर प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर कम होने पर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी। मंगलवार को एक्यूआई 147 दर्ज होने से हवा की गुणवत्ता में सुधार दिखाई दिया था, लेकिन बुधवार को स्थिति बदल गई। शहर और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही सड़कों पर उड़ती धूल और पटाखों से निकले धुएं ने प्रदूषण का स्तर बढ़ा दिया। इसके चलते हवा की गुणवत्ता एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही प्रमुख मार्गों पर दिनभर वाहनों का दबाव बना रहा। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के अलावा भारी वाहनों की आवाजाही से धूल और धुएं का असर बढ़ा। वहीं, दीपावली से लगातार पटाखे बड़े स्तर पर जलाए जा रहे हैं। इससे भी वातावरण में प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई गई है। वहीं, हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों के कारण सांस संबंधी परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को सांस लेने, आंखों में जलन की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता विपुल कुमार का कहना है कि भैयादूज पर वाहनों का संचालन कई गुना अधिक हुआ है। बृहस्पतिवार से हालात सामान्य हो जाएंगे। प्रदूषण को कम करने के लिए आमजन के सहयोग की भी जरूरत है।

आसपास के क्षेत्रों में एक्यूआई की स्थिति
क्षेत्र का नाम एक्यूआई
दिल्ली 313
गाजियाबाद 297
नोएडा 291
मेरठ 270
गजरौला 289
बुलंदशहर 273

नोट : यह आंकड़ें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed