फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   While straightening the iron rod, a laborer came in contact with the high tension line and died

Hapur News: सरिया सीधा करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 07 May 2025 01:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 May 2025 01:48 PM IST
सार

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला निवासी गुलशेर (30) बुधवार की सुबह अपने साथियों के साथ बागड़पु़र रोड स्थित एक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी करने आए थे। यहां पहुंचने पर वह मकान की छत पर लोहे की सरिया को सीधा कर रहे थे।

विज्ञापन
While straightening the iron rod, a laborer came in contact with the high tension line and died
Hapur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़पुर रोड स्थित एक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की छत पर लोहे की सरिया सीधा करते समय एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस दौरान मजदूर की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला निवासी गुलशेर (30) बुधवार की सुबह अपने साथियों के साथ बागड़पु़र रोड स्थित एक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी करने आए थे। यहां पहुंचने पर वह मकान की छत पर लोहे की सरिया को सीधा कर रहे थे। इस दौरान उनकी सरिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे जोरदार करंट लगकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने मकान पर काम कर रहे अन्य मजदूरों व आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुलशेर की मौत कर खबर गांव में पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed