फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   West UP Hastinapur and Braj Kesariya won the match

Hapur News: वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और ब्रज केसरिया ने जीता मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
West UP Hastinapur and Braj Kesariya won the match
जेएमएस कॉलेज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचे  मैच खेलने वाली टीम के खिलाड़ी। स
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में खेले जा रहे स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर 14 जोनल स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैचों में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और ब्रज केसरिया की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और ब्रज केसरिया टीम के बीच खेला गया। वेस्ट यूपी हस्तिनापुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। इसमें शहज ने 50, मनन ने 18, चिराग ने 17 रन बनाए। ब्रज केसरिया टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक, प्रत्यक्ष और असकान ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रज केसरिया की टीम 15.1 ओवर में 87 रन ही बना सकी। टीम में आदित्य ने सबसे अधिक 21 रन बनाए। वेस्ट यूपी हस्तिनापुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेक और अभय ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में बुंदेलखंड टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 61 रन बनाए। इसमें मानस ने 13 रन का योगदान दिया। ब्रज केसरिया टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रत्यक्ष ने दो, आईश ने एक, सार्थक ने एक, आयुष ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रज केसरिया की टीम ने 12.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीत लिया। इसमें देव ने 29 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed