फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Welcome to visit the places on the highway changes

हाईवे पर जगह-जगह हुआ परिवर्तन यात्रा का स्वागत

Sun, 20 Nov 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/हापुड़
ब्यूरो,अमर उजाला/हापुड़ Updated Sun, 20 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Welcome to visit the places on the highway changes
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा रविवार को धौलाना विधानसभा के पिलखुवा क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान हाईवे पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया।
हाईवे स्थित एक फार्म हाउस के बाहर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वाईपी सिंह, भाजपा नेता निशांत सिसौदिया के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


वाईपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार भाजपा की होगी। इस दौरान अजीत तोमर, महेश  अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, डॉ. विपिन जिप्पी, यशपाल सिंह सिसौदिया, शीशपाल सिंह, ममता तोमर, गीताजंली सिंह, जिला पंचायत सदस्य उमेश वर्मा, जीतराम गुर्जर, संजय त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सब्जी मंडी के बाहर नरेश तोमर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन रैली का स्वागत किया। इस दौरान लज्जारानी गर्ग, प्रवीन मित्तल, अमित टॉक, अनिल अग्रवाल, जयवीर सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, श्रवण तोमर, मनोज तोमर, मुकेश प्रधान मौजूद रहे।

हाईवे पर निजामपुर तिराहे के पास भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल एडवाकेट ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सोनू राणा, रामबीर तोमर, दुष्यंत कोरी, रोहित शर्मा, संजीव तोमर मौजूद रहे। दतैड़ी गेट पर गाजियाबाद के महामंत्री प्रो. अजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

धौलाना विधानसभा संयोजक राकेश चौधरी, सांसद बागपत सतपाल सिंह, विनोद गुप्ता, उदयवीर सिंह, दिनेश चौधरी, इंद्रपाल सिंह, संजीव कुमार, भवेंद्र सिंह मौजूद रहे। डूहरी पेट्रोल पंप पर भाजपा नेता बिशन सिंह तोमर और अनवरपुर के पास मनोज तोमर ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया।

महिला कार्यकर्ताओं ने भी रैली का जगह जगह भव्य स्वागत किया था। गीतांजली सिंह, ममता तोमर, मंजू कोरी, सुनीता भारद्वाज और मीना प्रधान का सहयोग रहा।


हाईवे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लगा
परिवर्तन यात्रा के दौरान रविवार को करीब एक घंटे तक हाईवे की रफ्तार थमी रही। इस दौरान हाईवे पर दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं।
यात्रा के दौरान हाईवे की एक साइड जाम होने के बाद कुछ वाहनों के चालकों ने विपरीत दिशा में वाहनों को दौड़ाना शुरू कर दिया। जिसके चलते थोड़ी ही देर में हाईवे की दोनों साइडों पर भीषण जाम लग गया। जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।  


जिला पंचायत सदस्य की जेब से मोबाइल चोरी
परिवर्तन यात्रा के दौरान चोरों ने भी भीड़ का जमकर फायदा उठाया। इस दौरान जेबकतरों ने जिला पंचायत सदस्य जीतराम गुर्जर की जेब से मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये उड़ा लिए। शाहपुर फगौता निवासी ज्ञानेंद्र सिसौदिया की जेब से भी किसी ने मोबाइल चुरा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed