Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Wedding season begins, markets bustle with activity; strong business expected for the season.

Hapur News: सहालग शुरू, बाजार में छाई बहार, सीजन में अच्छे कारोबार का अनुमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Wedding season begins, markets bustle with activity; strong business expected for the season.
हापुड़। त्योहारी सीजन के बाद अब बाजार में सहालग की बहार छाई हुई है। देवोत्थान एकादशी एकादशी के साथ ही शुरू हुए मांगलिक कार्यक्रमों को लेकर बड़े पैमाने पर खरीदारी हो रही है। शादी सीजन से होटल, बैंक्वेट हॉल, मैरिज लॉन, कैटरिंग, टेंट और सजावट के कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

चातुर्मास समाप्त होने के करीब चार महीने बाद शुक्रवार से देवोत्थान एकादशी से शादी का सीजन शुरू हो रहा है। देवउठनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई है और शहर में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगी है। शहर के बाजारों में सजने संवरने के लिए कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन व अन्य वस्तुओं की खरीदारी हो रही है। महंगाई की मार के चलते पिछले सीजन के मुकाबले इस बार शादी समारोह के आयोजन पर करीब 20 प्रतिशत अधिक खर्च करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

लोग अपनी शादियों को खास बनाने के लिए कैटरिंग पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। खाद्य सामग्री, सब्जियों और मसालों के दाम बढ़ने से कैटरिंग की प्रति प्लेट दर में भी वृद्धि हुई है। अब एक प्लेट की कीमत 400 से 1000 रुपये तक है। लजीज व्यंजनों के लिए अलग-अलग जगह से महंगे शेफ की बुकिंग की जा रही है। शादी समारोह को आकर्षक बनाने के लिए फूलों और लाइटिंग की सजावट भी महंगी हुई है। सजावट के खर्च में करीब 10 से 20 प्रतिशत तक उछाल आया है। कृत्रिम फूलों की सजावट आठ से दस हजार रुपये और गेंदा के फूलों की सजावट 12 से 15 हजार रुपये की बीच पहुंच गई है। घरों को सजाने वाले दीपक ने बताया कि कृत्रिम फूलों के दाम में बढ़ोतरी हुई है और कामगारों की मजदूरी भी बढ़ने से सजावट पर भी महंगाई है। टेंट और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च बढ़ने से शादी का कुल बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं, शादियां शुरू होने से पहले होटल, मैरिज लान, कैटरिंग, बैंड-बाजा, फूल विक्रेता और सजावट कारोबारियों को बुकिंग बढ़ने से रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैटरिंग संचालक हिमांशु ने बताया कि सहालग को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्राहक की मांग के अनुसार तमाम तरह के व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शादी के सीजन में कैटरिंग की कीमतें बढ़ी हैं। तेल, पनीर, मावा और मसालों के दाम बढ़ने के कारण कैटरर्स ने भी अपने शुल्क में वृद्धि की है। आनंद रिजेंसी के संचालक अमन त्यागी ने बताया कि शादियों के सीजन को लेकर काफी पहले से ही मैरिज हॉल बुक हो चुके हैं। सहालग सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed