फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Weavers commotion on the SE Office.

बुनकरों ने एसई ऑफिस पर किया हंगामा

Tue, 27 Dec 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 27 Dec 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
Weavers commotion on the SE Office.
बुनकरों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

हथकरघा उद्योगों पर बकाएदारी बताकर बुलंदशहर रोड स्थित त्रिलोकपुरम में कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली निगम की टीम को देख बुनकर भड़क उठे। बुनकरों ने अधीक्षण अभियंता (एसई) के ऑफिस में उनका घेराव कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बुनकरों ने बताया कि सरकार से मिलने वाली सब्सिडी ऊर्जा निगम को नहीं मिली है, वह अपने स्तर पर पूरा बिल जमा कर चुके हैं। राजस्व वसूली को लेकर बिजली निगम के अफसर काफी गंभीर हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी कारपोरेशन के कर्मियों ने कुछ बुनकरों के कनेक्शन बकाएदारी को लेकर काट दिए थे। तब बुनकरों ने काफी हंगामा किया था। बुनकरों का कहना है कि हथकरघा उद्योगों के लिए मिले कनेक्शन पर सरकार सब्सिडी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्सिडी का पैसा सीधे ऊर्जा निगम के खाते में पहुंचता है। उन्होंने बताया कि वह अपने स्तर पर पूरा बिल जमा कर चुके हैं, सरकार से मिलने वाली सब्सिडी ऊर्जा निगम के खाते में नहीं पहुंच सकी है।

वहीं, निगम अफसरों का कहना है कि सरकार सिर्फ हस्त चलित हथकरघा अथवा कम पावर की मोटर वाले उद्योगों पर सब्सिडी देती है। जिन उद्योगों के कनेक्शन काटे गए हैं, वह मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं।

इसलिए इन उद्योगों के बकाएदारी के चलते कनेक्शन काटे गए हैं। मंगलवार को पावर कारपोरेशन की टीम बकाएदारी वाले हथकरघा उद्योगों के कनेक्शन काटने के लिए पहुंची तो बुनकर भड़क उठे।


बुनकरों ने तत्काल अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जाकर काफी हंगामा किया। बुनकरों ने कनेक्शन काटने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने बताया कि हथकरघा विभाग के अफसरों से पत्राचार कर चुके हैं, ताकि इन उद्योगों की स्थिति स्पष्ट हो चुके। बहरहाल यह सब्सिडी के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं, इसलिए कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed