फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Waterlogging on the roadside of Swarg Ashram Road, thousands of people are troubled

Hapur News: स्वर्ग आश्रम रोड पर सड़क किनारे हुआ जलभराव, हजारों लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the roadside of Swarg Ashram Road, thousands of people are troubled
दोयमी रेलवे फाटक पर सड़क किनारे हुआ जलभराव।संवाद
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड पर फाटक के पास के क्षेत्र में जलभराव होने से हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्थानीय लोगों ने नाराज होकर इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल करके गुस्सा जाहिर किया है। शिकायतों के बाद भी जलनिकासी न होने से लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कुलदीप चौधरी, अंकित शर्मा, रवि शर्मा, नीरज सिंह ने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड पर रेलवे फाटक पार करने के बाद वाले क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या है। इस क्षेत्र के लोग वर्षों से जलनिकासी की समस्या झेल रहे हैं। यहां पर करीब एक हजार परिवार रहते हैं, लेकिन जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। स्वयं तत्कालीन डीएम ने भी निरीक्षण किया था, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वर्तमान में जलभराव होने के कारण फ्लाईओवर के आगे वाले हिस्से में गहरा गड्ढा हो गया है। इस कारण चारपहिया और दोपहिया वाहन तक निकालने में परेशानी हो रही है। फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड पर भी जलभराव है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर, रात के अंधेरे में इस मार्ग से गुजरना लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। वहीं, एलएन रोड और गढ़ रोड पर महीनों से बनी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। व्यापारियों से लेकर स्कूली बच्चे और आमजन शिकायतें कर चुके हैं। फिर भी इस क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि गढ़ रोड पर एचपीडीए के नाले का निर्माण होने के कारण कुछ समस्या है, लेकिन पालिका अपने स्तर से प्रतिदिन सफाई करा रही है। एलएन रोड की समस्या का समाधान जल्द होगा। स्वर्ग आश्रम के जलभराव वाले क्षेत्र में पालिका और लोक निर्माण विभाग को अलग-अलग नाले का निर्माण कराना है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। स्वर्ग आश्रम रोड का यह हिस्सा पालिका के क्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed