फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   water quality

Hapur News: 1.77 करोड़ से सुधरेगी शहर की पेयजल व्यवस्था

Mon, 04 Sep 2023 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 04 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
water quality
हापुड़। पेयजल की किल्लत से परेशान शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर पालिका ने पेयजल की व्यवस्था में सुधार के लिए 1.77 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। उक्त धनराशि से नगर में दस छोटे नलकूप लगाए जाएंगे और कई मोहल्लों में नई पाइप लाइन भी बिछेगी। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर के अनेक मोहल्लों में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन मोहल्लों में सुबह और शाम ही कुछ देर के लिए पानी आता है । या फिर दबाव कम होने के कारण बहुत कम मात्रा में पानी मिल पाता है। कई मोहल्लों में पेयजल पाइप लाइन जर्जर होने के कारण लीकेज और गंदे पानी की शिकायत मिलती रहती हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका की प्रथम बोर्ड बैठक में मिनी नलकूप व पेजयल पाइप लाइन बिछाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। कार्य शुरू होने के लिए अब टेंडर प्रक्रिया का इंतजार है।
विज्ञापन




यहां लगेंगे छोटे नलकूप

मोहल्ला पीरबाउददीन, पुराना बाजार, गांधी विहार, गणेशपुरा, श्रीनगर, नवीकरीम, मोती कालोनी, नगर पालिका कैंपस में जिला पंचायत कार्यालय के समीप, कन्हैयापुरा, नगर पालिका कंपाउंड में छोटे नलकूप लगाए जाएंगे। इसके लिए 1.03 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां बिछेगी पेयजल पाइप लाइन-

74.3 लाख रुपये की लागत से फूलगढ़ी, कोटला, भीमनगर, दिल्ली रोड, प्रह्लाद नगर, हर्ष विहार में पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जिससे शहर के अनेक मोहल्ले के लोगों को राहत मिलेगी।


कोट -
जलकल विभाग के अवर अभियंता राजदीप धर्मा का कहना है कि पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है। इस माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। जिसके बाद कार्य की शुरूआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed