फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Water level rising due to melting of snow on mountains due to increase in heat

Hapur News: गर्मी बढ़ने से पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के चलते बढ़ रहा जलस्तर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Water level rising due to melting of snow on mountains due to increase in heat
ब्रजघाट। गंगा जलस्तर में तेजी से हुई बढ़ोतरी से खादर क्षेत्र में पालेज की खेती करने वाले किसानों की फसल तेज बहाव में बह गई हैं। जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से बिना बरसात ही बाढ़ की आशंका बन रही है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से शुक्रवार को गंगा जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। पानी का रुख फसलों की ओर हो गया है। गंगा किनारे खेती करने वाले रवि कुमार ने बताया कि गंगा जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, दो दिनों में जलस्तर 15 से 20 सेंटीमीटर तक बढ़ चुका है। उन्होंने बताया कि गंगा खादर क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान पालेज की खेती करते हैं। जो कई महीनों तक अस्थाई रूप से यहां रहकर खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा समेत अन्य फसल उगाते हैं। पालेज की खेती इन किसानों की आजीविका का मुख्य साधन है। लगातार समस्याओं का सामना कर रहे पालेज के किसानों को जलस्तर बढ़ने से और अधिक नुकसान हो रहा है। जल स्तर बढ़ने से पालेज की काफी फसल गंगा में बह गई।
विज्ञापन


इसके अलावा ब्रजघाट में गंगा के दूसरी तरफ बने अस्थाई घाटों में भी पानी भरने लगा है, लेकिन पुरोहित इन घाटों को हटाने के लिए तैयार नहीं हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकि काफी श्रद्धालु अभी भी नावों के माध्यम से इन अस्थाई घाटों पर पहुंचकर स्नान कर रहे हैं। लेकिन यहां पर सुरक्षा का कोई साधन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम साक्षी शर्मा का कहना है कि जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इससे बाढ़ की संभावना नहीं है। जनपद अमरोहा पुलिस से वार्ता कर गंगा के दूसरी तरफ बने अस्थाई घाटों को हटवाने की कवायद भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed