फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   water level increases of ganga

Hapur News: बाढ़ के निशान से 58 सेंटीमीटर नीचे बह रही गंगा

Thu, 13 Jul 2023 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 13 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
water level increases of ganga
गढ़मुक्तेश्वर। बरसात के कारण ब्रजघाट गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जलस्तर 198.75 मीटर दर्ज किया गया। निचले जंगल समेत रास्तों पर पानी भरने से आवागमन बाधित होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम से बृहस्पतिवार की शाम तक जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिससे जलस्तर 198.62 मीटर से बढ़ कर 198.75मीटर तक पहुंच गया है। इस समय गंगा बाढ़ के निशान से महज 58 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। गंगा के उफान को देखते हुए खादर के गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर भी बिजनौर बैराज से एक लाख 97 हजार 729 क्यूसेक डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन


बूढ़ी गंगा का कच्चा बांध टूटना शुरू

भगवंतपुर, नयागांव के जंगल में ग्रामीणों ने बूढ़ी गंगा (बरसाती नाला) पर कच्चा बांध बनाया था। जो गंगा का जलस्तर बढऩे से टूटना शुरू हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीणों ने एकत्र होकर कच्चे बांध की मरम्मत शुरू कर दी है। ताकि पानी बरसाती नाले से होकर गुजर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने किया खादर क्षेत्र का दौरा

बाढ़ की संभावना के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एडीएम संदीप सिंह, एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने खादर क्षेत्र के नयागांव, इनायतपुर, गडावली समेत अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खादर क्षेत्र के गांवों के जंगल में पानी की स्थिति देखी और ग्रामीणों से वार्ता भी की। वहीं तहसीलदार सीमा सिंह ने भी खादर क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ चौकियों को निर्देश दिए।


बाढ़ से निपटने की सभी तैयारी पूरी

तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि अभी भी बाढ़ की संभावना कम है। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। राजस्व टीम, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed