{"_id":"64ad87196f2a9a5f9e04d3a6","slug":"water-level-increases-hapur-news-c-306-1-gha1001-190-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 24 घंटे में 31 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 24 घंटे में 31 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर
Tue, 11 Jul 2023 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों और मैदानों में हो रही तेज बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने के कारण गढ़ में गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 31 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। गंगा में उफान से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है।
सोमवार को जहां गढ़-ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 198.09 मीटर (समुद्र तल से) था, वहीं मंगलवार की देर शाम तक जलस्तर में तेजी के साथ 31 सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है। मंगलवार को गंगा जलस्तर 198.40 मीटर दर्ज किया गया।
गंगा के उफान से खादर क्षेत्र के कुदैनी की मढैय़ा, रामपुर न्यामतपुर, शेरा कृष्णा वाली मढैय़ा, रेतों वाली मढैय़ा, इनायतपुर, लठीरा, नयाबांस, आरकपुर, गडावली, अब्दुल्लापुर समेत करीब 20 गांव बाढ़ ग्रस्त होते हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि जिस तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है, यदि यही स्थिति बनी रही, तो जंगलों और आबादी के निकट जल्द ही गंगा का पानी पहुंच जाएगा। वर्तमान में जलस्तर चेतावनी के निशान से करीब 73 सेंटीमीटर दूर है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार बिजनौर बैराज से मंगलवार को एक लाख 94 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है, जो बुधवार को गढ़ क्षेत्र में पहुंचेगा। जिससे जलस्तर में और अधिक बढ़ोतरी संभव है। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि अभी गंगा का जलस्तर चेतावनी वाले निशान से काफी दूर है, लेकिन फिर भी बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं। वहीं सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि गंगा तट पर एसडीआरएफ टीम के साथ ही पालिका स्तर से नाविकों व गोताखोरों की तैनाती की गई है।