फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   water crisis from 28 hours

Hapur News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण 28 घंटे नहीं मिली पेयजल आपूर्ति

Tue, 25 Jun 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 25 Jun 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
water crisis from 28 hours
हापुड़ । हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण नगर पालिका की ट्यूबवेल पर लगी मोटर में खराबी आ गई। इस कारण चार मोहल्लेवासियों को 28 घंटे तक पेयजल आपूर्ति नहीं मिल सकी। मंगलवार दोपहर के समय फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। 28 घंटे तक पानी न आने के कारण लोगों को तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार, राहुल सिंह, रमेश शर्मा, नितिन कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला कविनगर में बिजली की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हुआ था। इस कारण वहां लगी पानी की मोटर में भी खराबी आ गई। इसकी शिकायत लोगों ने नगर पालिका में की, लेकिन सोमवार को किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। मंगलवार की सुबह मौके पर टीम पहुंची और आपूर्ति सुचारू कराने के लिए अधिकारी प्रयास में जुटे। लगभग 28 घंटे तक मोहल्ला कविनगर, लक्ष्मणपुरा, हरजसपुरा, पन्नापुरी वासियों को आपूर्ति नहीं मिल सकी। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। पेयजल आपूर्ति के लिए हैंडपंप आदि का लोगों ने सहारा लिया। नगर पालिका की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था न करने से भी लोगों में नाराजगी है। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे जाकर फाल्ट और मोटर सही हो सके।
विज्ञापन


इस संबंध में नगर पालिका के ईओ मनोज कुमार का कहना है कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया था। इस कारण ट्यूबवेल पर लगी मोटर में कुछ समस्या आ गई थी। जिसे मंगलवार दोपहर तीन बजे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed