फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   virus of scrub typhus activate

Hapur News: जिले में स्क्रब टाइफस वायरस की दस्तक, चार मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
virus of scrub typhus activate
हापुड़। जिले में स्क्रब टाइफस वायरस ने दस्तक दे दी है। चार मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। हापुड़ और धौलाना के दो-दो गांवों में इस बीमारी से पीड़ित मरीज मिले हैं, जिनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। तेज बुखार के साथ सिर दर्द और ठंड लगना बीमारी का प्रमुख लक्षण है। झाडिय़ों वाले ऐसे स्थान जहां चूहे रहते हैं, वहीं से इन मरीजों को स्क्रब टाइफस की बीमारी लगी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जंगल या झाड़ियों वाले स्थानों पर जहां चूहे रहते हैं, स्क्रब टाइफस फैलाने वाले कीट भी इन्हीं चूहे के ऊपर रहते हैं। जब भी कोई व्यक्ति ऐसे स्थानों पर जाता है तो कीट उनकी त्वचा पर लिपट जाता है और त्वचा को छेदते हुए शरीर में प्रवेश कर जाता है। कीट के अंदर जाने से प्रभावित त्वचा काली पड़ने लगती है और मरीज को तेज बुखार, सिर दर्द, सर्दी जैसी समस्या होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्क्रब टाइफस के चार मामले सामने आए हैं, जिनकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। सालों बाद इस तरह की बीमारी जांच में सामने आई है, विभाग की टीमें ऐसे क्षेत्रों में घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर मिले हैं स्क्रब टाइफस के मरीज-
चंद्रलोक कॉलोनी---01
बाबूगढ़ छावनी----01
खेड़ा----------01
दहपा----------01
स्क्रब टाइफस के लक्षण-
* बुखार, ठंड लगना सिर दर्द।
* नब्ज तेज चलना।
* ब्लड प्रेशर कम होना।
* मांस पेशियों में ऐंठन, मरोड़।
* लगातार दो सप्ताह तेज बुखार रहना।
* तिल्ली बढना।

-इस तरह करें बचाव-
* पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
*अपने कपड़ों को घांस से दूर रखें, घांस पर कपड़ा बिछाकर ही बैठें।
*घरों के आस पास से चूहों को दूर रखना।
*जंगल जाते समय त्वचा पर किट भगाने वाली क्रीम लगाएं।
---
कोट -
जिले में स्क्रब टाइफस के चार मरीज मिले हैं, इनकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई है। लोगों को स्क्रब टाइफस से बचाव की जानकारी दी जा रही है। जिले में बीमारी से बचाव के लिए अभियान चलाए जाएंगे।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed