फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   viral patient increases

Hapur News: वायरल का प्रकोप, 4500 के पार पहुंची ओपीडी

Wed, 10 Sep 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 10 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
viral patient increases
हापुड़। जिले में वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। अस्पतालों में आने वाला हर तीसरा मरीज बुखार से पीड़ित है। बुधवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी 4500 के पार पहुंच गई। निजी अस्पतालों के वार्ड भी फुल होने लगे हैं, आपात वार्ड भी दस फीसदी तक भर गए हैं। बुखार में तेजी से मरीजों की प्लेटलेट्स गिर रही हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के फिजिशियन डॉ.अशरफ अली ने बताया कि बुखार आने से मरीजों के लिवर और आंतों पर असर पड़ रहा है। बच्चों में भी इस तरह की समस्या आ रही है। ऐसे मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। बुधवार को अस्पताल में आने वाला हर तीसरा मरीज बुखार का रहा। वहीं, बारिश के कारण मरीजों में डेंगू और मलेरिया के लक्षण भी मिल रहे हैं। इनके नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में परामर्श के लिए दो घंटे तक वेटिंग

बुखार के मरीजों का आलम यह है कि निजी अस्पतालों की जनरल ओपीडी में पर्चा बनवाने के बाद भी मरीजों को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में भी ऐसा ही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

सात दिन में उतर रहा बुखार
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि एक सप्ताह तक तेज बुखार रहा। इस दौरान रिपोर्ट में प्लेटलेट्स भी 60 हजार तक ही रह गई। डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे कई अन्य मरीज भी अस्पतालों में भर्ती हैं।



मरीजों की भीड़ देख बांटे पर्चे

हापुड़ सीएचसी में बुधवार को मरीजों की भीड़ अधिक रही। इस कारण काउंटरों पर ऑनलाइन पर्चा बनाने की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। मरीजों को ऑफलाइन ही हाथ से पर्चे काटकर दिए गए। इसके कारण चिकित्सकों के चैंबर के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गई।




कोट -

बुखार होने पर सरकारी अस्पतालों में आएं, मरीजों के लिए भर्ती करने और दवाओं की व्यवस्था है। झोलाछापों से इलाज खतरनाक हो सकता है। बुधवार को जिला व सरकारी अस्पताल की ओपोडी में 4500 से अधिक मरीज आए। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। सभी मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं। - डॉ. सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed