फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   vijilance team

Hapur News: विजिलेंस ने पकड़े तीन ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, 90 लाख की मिली बिजली चोरी

Sat, 07 Oct 2023 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 07 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
vijilance team
हापुड़। बुलंदशहर के आनंद विहार और फैसलाबाद में हापुड़ विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर तीन ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़े। इनमें करीब 90 लाख की चोरी पकड़ी गई। तीनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


प्रवर्तन दल के एई एससी यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुलंदशहर जिले के फैसलाबाद में छापा मारा। यहां जावेद पुत्र लियाकत के यहां ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़ा गया। बिजली की सीधे चोरी कर यहां ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। यहां पर 17.19 किलोवाट की चोरी मिली। बुलंदशहर के ही 40 फुटा आनंद विहार में अनवार पुत्र इब्राहिम के यहां छापा मारा। यहां भी बिजली की चोरी कर ई-रिक्शा चार्ज की जा रहीं थी। जांच में 32.67 किलोवाट भार की चोरी मिली। आनंद विहार में ही आलीम पुत्र खलील के यहां जांच की गई, यहां मीटर से पहले कट लगाकर बिजली की चोरी होती मिली। यहां भी ई-रिक्शा चार्ज की जा रहीं थी। तीनों ही स्थानों पर करीब 90 लाख रुपये की चोरी पकड़ी गई। संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। टीम में जावेद, बाल किशन, सुमित, नीरज कुमार, लवलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed