{"_id":"65219453b47ed5a4510124b6","slug":"vijilance-team-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3691-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विजिलेंस ने पकड़े तीन ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, 90 लाख की मिली बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विजिलेंस ने पकड़े तीन ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, 90 लाख की मिली बिजली चोरी
Sat, 07 Oct 2023 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। बुलंदशहर के आनंद विहार और फैसलाबाद में हापुड़ विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर तीन ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़े। इनमें करीब 90 लाख की चोरी पकड़ी गई। तीनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
प्रवर्तन दल के एई एससी यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुलंदशहर जिले के फैसलाबाद में छापा मारा। यहां जावेद पुत्र लियाकत के यहां ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़ा गया। बिजली की सीधे चोरी कर यहां ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। यहां पर 17.19 किलोवाट की चोरी मिली। बुलंदशहर के ही 40 फुटा आनंद विहार में अनवार पुत्र इब्राहिम के यहां छापा मारा। यहां भी बिजली की चोरी कर ई-रिक्शा चार्ज की जा रहीं थी। जांच में 32.67 किलोवाट भार की चोरी मिली। आनंद विहार में ही आलीम पुत्र खलील के यहां जांच की गई, यहां मीटर से पहले कट लगाकर बिजली की चोरी होती मिली। यहां भी ई-रिक्शा चार्ज की जा रहीं थी। तीनों ही स्थानों पर करीब 90 लाख रुपये की चोरी पकड़ी गई। संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। टीम में जावेद, बाल किशन, सुमित, नीरज कुमार, लवलेश कुमार आदि मौजूद रहे।