{"_id":"651c43beedf76a31db0fcfb6","slug":"video-viral-of-suicide-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3573-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला की आत्महत्या का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला की आत्महत्या का वीडियो वायरल
Tue, 03 Oct 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम सद्भावना एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत हो गई थी। पुलिस अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी है। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मंगलवार को घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
स्टेशन के कैमरे में कैद घटना के दौरान सोमवार शाम हापुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर महिला काफी देर से बैठी हुई थी। जैसे ही प्लेटफार्म नंबर दो पर सद्भावना एक्सप्रेस आती दिखाई तो महिला रेलवे ट्रैक पार कर ट्रेन के सामने लेट गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। आरपीएफ व जीआरपी ने शव को रेलवे ट्रेक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जीआरपी चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार का कहना है कि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के थानों और जिलों में भी मृतका की फोटो भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।