{"_id":"66b5ddfbca1f2cc9e10a688f","slug":"video-of-three-youths-firing-went-viral-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन युवकों ने की फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन युवकों ने की फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आरोपियों की तलाश में पुलिस
Fri, 09 Aug 2024 02:45 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:45 PM IST
सार
हापुड़ क्षेत्र के किसी गांव में तीन युवकों का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
तीन युवकों ने की फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ क्षेत्र के किसी गांव में तीन युवकों का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
वीडियो में तीनों युवक तमंचे से फायरिंग करते दिखाई पड़ रहे है। मकान की छत पर कुर्सी पर बैठे हुए, घूमते हुए तीनों युवक तमंचे से बारी बारी से फायरिंग कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर स्थानीय पुलिस में हडक़ंप मचा है। वीडियो के आधार पर पुलिस युवकों की पहचान कर रही है। हालांकि अभी तक युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। फायरिंग करने वाले हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के एक गांव के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस गांव में पहुंचकर युवकों की पहचान कर रही है। पहचान होने पर युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन