फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   victim parents go thana

Hapur News: रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज परिजन पहुंचे थाने

Thu, 03 Jul 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 03 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
victim parents go thana
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत राजा जी ढाबा पर कार से प्रेमी युगल और अन्य लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ हैं। आरोपियों और मृतक की मोबाइल कॉल डिटेल में भी पुलिस को किसी प्रकार का लिंक नहीं मिला है। ऐसे में अब मामला केवल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ पर ही अटका है। उधर, मृतक अजीत पाल के परिजन बृहस्पतिवार देर शाम थाने पहुंचे और मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 30 जून की रात हाईवे 9 स्थित राजा जी ढाबा पर प्रेमिका का जन्मदिन मनाने पहुंचे बुलंदशहर के गांव फरहादपुर निवासी अजीतपाल को कार ने टक्कर मार दी थी। जिसमें अजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, प्रेमिका व दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, हालांकि पुलिस की तीन टीमें जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। लेकिन अभी तक की कार्रवाई में पुलिस के हाथ कोई ऐसा सुराग नहीं लगा है, जिससे हत्या या हादसे की गुत्थी को सुलझाया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों और मृतक या उसकी प्रेमिका की कॉल डिटेल में आरोपियों और मृतक या उसकी प्रेमिका के बीच किसी का लिंक सामने नहीं आया है। ऐसे में यह गुत्थी और उलझ गई है। अब पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। उनसे पूछताछ के आधार पर ही कुछ तथ्य सामने आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार देर शाम अजीत पाल के परिजनों ने थाने पहुंचकर कोतवाल से बंद कमरे में लंबी बातचीत की। परिजनों की मांग की थी कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें रवाना कर दिया।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि कॉल डिटेल में कोई लिंक न मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed