{"_id":"592450374f1c1be43b535b33","slug":"vat-amavasya-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"वट अमावस्या कल, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वट अमावस्या कल, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 23 May 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वट अमावस्या के अवसर पर बृहस्पतिवार को ब्रजघाट गंगा में बाहरी प्रांतों समेत आस-पास के जनपदों के लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
वट अमावस्या के अवसर पर दूर दराज दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्ट यूपी के दूरस्थ जनपदों के लाखों भक्त गंगा में डुबकी लगाने आते है। जिसके चलते हाईवे पर जाम की संभावना बन जाती है।
विज्ञापन
मनोवांछित फल पाते हैं भक्त: भद्रकाली मंदिर के पुजारी रमाशंकर तिवारी का कहना है कि वट अमावस्या पर मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी लगाकर गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र का दान करने से पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल के भागीदार बनते हैं।
विज्ञापन
यमराज के चंगुल से अपने पति सत्यवान के प्राण छुड़ाने वाली सावित्री की कथा सुनने का इस दिन विशेष महत्व माना गया है।
डुबकी लगाने का शुभ मुहूर्त: पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि वट अमावस्या के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को प्रात:काल चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान पर्व प्रारंभ होगा, जो सूर्यास्य होने तक निरंतर चलेगा।
कैसे रहेगी पुलिस की व्यवस्था: ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार ने बताया कि वट अमावस्या पर तीर्थनगरी में आने वाले भक्तों के मद्देनजर नेशनल हाईवे को जाम मुक्त रखने के साथ ही उनकी सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पूरी तरह चाक चौबंद प्रबंध कर लिए गए हैं।
इसके लिए बाहरी जनपदों से पुलिसकर्मियों की मांग की गई है। हाईवे पर क्रेन की व्यवस्था समेत मुख्य स्थानों पर भी ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
जाम की स्थिति होने पर यहां से निकलें: नेशनल हाईवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भक्त ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से होकर जाम से बचते हुए हाईवे पर पहुंच सकेंगे।
मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पहुंच सकेंगे। वहीं बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।