फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   varanashi delhi express one hour stop

Hapur News: लाखन रेलवे स्टेशन पर एक घंटा खड़ी रही वाराणसी नई दिल्ली एक्सप्रेस

Tue, 06 Jun 2023 09:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 06 Jun 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
varanashi delhi express one hour stop
पिलखुवा। मंगलवार दोपहर नवनिर्मित लाखन रेलवे स्टेशन पर वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल एक घंटा पांच मिनट तक खड़ी रही। दो मालगाड़ी और राजधानी एक्सप्रेस को पास कराने के लिए ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया था। चिलचिलाती धूप और स्टेशन पर पानी व शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लाखन रेलवे स्टेशन के मास्टर अनिरूद्ध पाल ने बताया कि वाराणसी से चलकर नई दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 4051 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 12:20 बजे स्टेशन पर पहुंची, जिसे वहीं पर रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि दो मालगाड़ी और एक राजधानी सुपरफास्ट को पास कराने और बाद में गाजियाबाद की ओर से सिग्नल न मिलने के कारण 13:25 ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। सिग्नल मिलने के बाद ट्रेन वहां से रवाना हुई। उन्होंने बताया कि स्टेशन नवनिर्मित होने व जंगल में होने के कारण यहां पर किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed