फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   urea truck capture from chitolli mode

Hapur News: चितौली मोड़ के पास यूरिया से भरा ट्रक पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
urea truck capture from chitolli mode
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर बाईपास के पास चितौली मौड़ पर ट्रक में ले जाया जा रहा 200 कट्टा यूरिया जिला कृषि अधिकारी ने पकड़ा। इसमें यूरिया की कालाबाजारी कर बाजारों में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। डीएम की संस्तुति पर कृषि अधिकारी और उर्वरक लिपिक ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यूरिया की कालाबाजारी पर शासन गंभीर है। किसानों को गुणवत्तापरक यूरिया उपलब्ध कराने के लिए काफी सख्ती की गई है। हर कट्टे का रिकॉर्ड उपलब्ध रखना अनिवार्य है, यूरिया का वितरण भी पीओएस मशीन के जरिए किया जा रहा है। रात में निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार को एक ट्रक बुलंदशहर बाईपास की ओर जाता दिखा, इसमें यूरिया के कट्टे भरे थे।
विज्ञापन

ट्रक का पीछा कर चितौली मोड़ के पास उसे रुकवाया। चालक से यूरिया की जानकारी की तो वह कुछ नहीं बता पाया। हालांकि पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम बड़ौदा सिहानी निवासी हामिद बताया। वहीं, चालक अधिकारियों को चकमा देकर भाग गया। मामले की सूचना एसडीएम और पुलिस को दी गई। रात में ही तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे और ट्रक को थाने में खड़ा करवा दिया। गहनता से जांच की गई तो यूरिया के कट्टों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल सका और न ही अभिलेख मिले। मामले की गंभीरता पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -
जिले में यूरिया की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी, किसानों को गुणवत्तापरक यूरिया मिलेगा। अनुदानित खाद जोत के अनुसार ही उपलब्ध होगा। इसमें गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।--मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed