फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Uproar over biryani Four men beat up a youth at a Muslim dhaba watch video

बिरयानी पर बवाल: मुस्लिम ढाबे पर चार लोगों ने युवक को पीटा, देखें उमर की पिटाई का वीडियो

Thu, 09 Oct 2025 10:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 10:26 PM IST
सार

यूपी के जनपद गाजियाबाद के मसूरी निवासी नजर ने कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि उनका भाई उमर गांव के निकट मुस्लिम ढाबे पर बिरयानी के ठिये पर काम करता है।

विज्ञापन
Uproar over biryani Four men beat up a youth at a Muslim dhaba watch video
बिरयानी वाले को चार युवकों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिरयानी देने में देर होने पर गांव अठसैनी के निकट हाईवे किनारे मुस्लिम ढाबे पर काम करने वाले युवक को गांव के ही चार युवकों ने पिटाई कर घायल कर दिया। युवक के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

यूपी के जनपद गाजियाबाद के मसूरी निवासी नजर ने कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि उनका भाई उमर गांव के निकट मुस्लिम ढाबे पर बिरयानी के ठिये पर काम करता है। गुरुवार की दोपहर गांव अठसैनी निवासी चार युवक कार से ढाबे पर पहुंचे। जिन्हांने बिरयानी मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है उसके भाई उमर से बिरयानी देने में कुछ देर हो गई। जिसे लेकर आरोपी भड़क गए। जिन्होंने उमर के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई कर उनके भाई को घायल कर दिया। 

विज्ञापन

हंगामा होने और वहां मौजूद लोगों को एकत्र होते देख कर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर कार में बैठकर वहां से भाग गए। घटना का वीडियो वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित ने आरोपियों को नामजर कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed