फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Uproar created by accusing officials of Energy Corporation

Hapur News: ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगा किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uproar created by accusing officials of Energy Corporation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा तीन दिन से धरने पर बैठे किसानों ने सोमवार को हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम और ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता समेत अन्य अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि चेकिंग के नाम पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराने का डर दिखाकर धन उगाही कर रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं लेकिन, कार्रवाई नहीं हो सकी है। यहां तक की कई अवर अभियंताओं की चार्जशीट भी जारी हो गई है लेकिन, उनके ऊपर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह ने कहा कि जरौठी निवासी सुरेंद्र से ऊर्जा निगम के एक अधिकारी ने चेकिंग के नाम पर एक लाख रुपये ऐंठ लिए। इसकी निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। किसानों के बिलों में करोड़ों बकायेदारी आ रही है, इसे जल्द से जल्द खत्म किया जाए। एसडीएम सुनीता सिंह, अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने किसानों की समस्याओं पर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा करने वालों में माने, जाकिर, इसराइल, मोहसीन, मनवीर सिंह, धर्मवीर त्यागी, मोहम्मद बिलाल, बलराम सिंह, अमित कुमार, संदीप सिंह, वसीम, कुशलपाल, संजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed