फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   up police bharti exam

यूपी पुलिस भर्ती : कलावा और मंगल सूत्र उतरवाकर दिया प्रवेश

Sat, 17 Feb 2024 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 17 Feb 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
up police bharti exam
हापुड़। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के छह केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों में 5892 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, 204 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सुरक्षा के लिहाज से केंद्र में प्रवेश से पहले ही परीक्षार्थियों से जूते, चेन, मंगलसूत्र, कलावा, बालों में लगे क्लिप भी उतरवा दिए गए।
विज्ञापन

सुबह की पाली सुबह दस बजे से शुरू हुई, 9 बजे से अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। हर केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। पुलिसकर्मियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास की सभी दुकानें बंद करवा दी। केंद्रों के बाहर प्रतिबंधित चीजों के बारे में बैनर भी लगाया गया था। ऐसे में जूते, चश्मा, घड़ी, पर्स, चेन, मंगलसूत्र, बालों में चिमटी आदि लगाकर पहुंचे महिला/पुरुष अभ्यर्थियों से सब उतरवाए गए।
विज्ञापन

शनिवार को विजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज हापुड़, एसबीएम सीनियर सेकंड्री स्कूल हापुड़, श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़, सर्वोदय इंटर कॉलेज पिलखुवा, बेतहेस्दा स्कूल हापुड़, टीएसएस हापुड़ में बने केंद्र पर परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में 3048 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इसमें 2941 अभ्यर्थी उपस्थित रहे 107 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 3048 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इस पाली में 2953 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, 95 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम प्रेरणा शर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल समेत आला अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों पर नजर बनाए रहे। दोनों पालियों की परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक हो गई। रविवार को भी दो पालियों में इन केंद्रों पर परीक्षा होगी।





केंद्रों के बाहर करते रहे इंतजार-

छोटे बच्चों को पति व परिजनों को देकर बहुत सी महिला अभ्यर्थी परीक्षा देने गई। ऐसे में केंद्रों के बाहर उनके परिजन तीन घंटे तक बच्चों को लिए खड़े रहे। इसके अलावा दूर दराज से आए अभ्यर्थी भी केंद्रों के आसपास ही परीक्षा में शामिल होने का इंतजार करते रहे।



केंद्रों के बाहर नहीं लगने दी भीड़
परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस ने भीड़ नहीं लगने दी। वाहन और अन्य लोगों को यहां से हटाया जाता रहा। केंद्र के करीब खुली दुकानों को भी सुबह ही बंद करा दिया। अधिकारियों की निगरानी लगातार रही।



महिला अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह-

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में महिला अभ्यर्थियों का उत्साह खूब दिखा। हापुड़ के अधिकांश केंद्रों पर पुरुष अभ्यर्थियों से अधिक संख्या महिलाओं की रही। हालांकि इन केंद्रों पर हापुड़ की महिला अभ्यर्थी अधिक थी, पुरुष अभ्यर्थियों के केंद्र दूसरों जिलों में भी पड़े।




नकलविहीन व शांतिपूर्वक हुई परीक्षा-

जिले के छह केंद्रों पर आयोजित परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक हो गई। दोनों पालियों में 5892 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। रविवार की परीक्षा भी इसी तरह संपन्न करायी जाएगी। - राजकुमार अग्रवाल, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed