{"_id":"67d84e696f8b157fe80b416e","slug":"up-board-hapur-news-c-135-1-hpr1002-121597-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की सीसीटीवी और वेबकास्टिंग से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की सीसीटीवी और वेबकास्टिंग से होगी निगरानी
Mon, 17 Mar 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा, जिसमें परीक्षा के तरह ही पारदर्शिता बरती जाएगी। मूल्यांकन कार्य की ऑनलाइन निगरानी के साथ ही वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी। दो केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति कराए जाने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा गैर जिलों से आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की तैयारी में जुटा है।
19 मार्च से दो अप्रैल तक की तिथि पर मूल्यांकन कार्य पूरा करने की तैयारी है। बोर्ड परीक्षा की तरह मूल्यांकन कार्य भी हाईटेक निगरानी के बीच संपन्न होगा। पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं की वेबकास्टिंग होगी। मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया पर जिला व राज्य मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
बता दें कि मूल्यांकन के लिए एसएसवी इंटर कॉलेज में बने केंद्र पर 31 उप प्रधान परीक्षक और 266 परीक्षक मूल्यांकन का कार्य करेंगे। जबकि एसएसके इंटर कॉलेज में 61 उप प्रधान परीक्षक और 590 परीक्षक ड्यूटी देंगे। जिन्हें मंगलवार को मूल्यांकन कार्य का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके बाद मूल्यांकन कार्य शुरू होगा, बिना संतोषजनक अनुपस्थित रहने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीआईओएस डॉ.विनीता ने बताया कि यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा। आज परीक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। दो अप्रैल तक मूल्यांकन संबंधी कार्य पूरा कराया जाएगा, सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी होगी।