{"_id":"6abfeea583206b91d40fe207","slug":"unidentified-vehicle-runs-over-bike-riders-three-critically-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1015-149518-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन गंभीर घायल
विज्ञापन
धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र की कोका कोला कंपनी के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को रामा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 2 बजे बजे ग्राम लालपुर निवासी अरमान (20) , शहनवाज (28) और मुद्दससिर एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से धौलाना से मसूरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीर तुरंत तीनों घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में ले गए।
जहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए पिलखुवा के रामा अस्पताल व मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया। जहां तीनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।