फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   UNDER PASS ON CHAMRI RAILWAY CROSSING

Hapur News: चमरी रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास

Tue, 11 Jul 2023 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 11 Jul 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
UNDER PASS ON CHAMRI RAILWAY CROSSING
हापुड़। हापुड़-दिल्ली रेलवे लाइन पर चमरी स्थित फाटक संख्या-75 पर रेलवे अंडरपास बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों ने फाटक के आसपास जमीन की पैमाइश भी कर ली है और प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया है। अंडरपास बनने के बाद हजारों लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


चमरी से मोदीनगर रोड के रास्ते पर रेलवे फाटक है। यहां से हजारों लोग गुजरते हैं। ट्रेन या मालगाड़ी आने पर फाटक को काफी देर तक बंद रखा जाता है। इससे वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार जल्दबाजी में लोग बंद फाटक से गुजरने की कोशिश करते हैं, जिससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है। रेलवे फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने अंडरपास बनाने की योजना तैयार की है। फिलहाल मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन के फाटक संख्या 41 व 38 के साथ हापुड़-दिल्ली रेलवे लाइन पर फाटक संख्या 74 पर अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही विभाग ने अब चमरी स्थित फाटक संख्या-75 पर भी अंडरपास बनाने का प्रस्ताव बनाया है।
विज्ञापन


ट्रेनों की बढेगी रफ्तार

कार्य निरीक्षक वीके त्यागी ने बताया कि चमरी फाटक पर अंडरपास बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने सर्वे कर भूमि की पैमाइश भी कर ली है और प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जल्द ही शासन से स्वीकृति मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद टेंडर प्रकिया पूर्ण कर अंडरपास बनाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed