फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Uncontrolled Tanker Collides with Auto-rickshaw; Four Injured

Hapur News: अनियंत्रित टैंकर और ऑटो से भिड़ंत, चार लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Tanker Collides with Auto-rickshaw; Four Injured
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे 09 पर बुधवार को बारिश के कारण भरे पानी में एक टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए ऑटो से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से एक घायल को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक टैंकर मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही टैंकर गढ़ क्षेत्र में स्याना फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी हाईवे किनारे भरे बारिश के पानी में पहुंचने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। उसी दौरान हापुड़ की ओर से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में संभल जनपद निवासी संतोष समेत उनके परिवार के हर्सन, हीरा और कमल घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को तुरंत गढ़ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल हीरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed