{"_id":"6592ff436527b752630eda59","slug":"uncle-beats-nephew-finger-broken-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6390-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चाचा ने भतीजे को पीटा, हाथ की अंगुली टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चाचा ने भतीजे को पीटा, हाथ की अंगुली टूटी
विज्ञापन
हापुड़। थाना कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला रंजीत नगर में पुरानी रंजिश को लेकर चाचा व उसके पुत्र ने भतीजे को जमकर पीटा। पिटाई से युवक के हाथ की एक अंगुली टूट गई। युवक की मां ने देवर व उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी बीना पत्नी सुभाष ने बताया कि 28 दिसंबर की शाम आठ बजे उसका पुत्र राजा सब्जी लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में मोहल्ला रफीकनगर निवासी उसके देवर अमित व उसके पुत्र लक्की ने राजा को जमकर पीटा। पिटाई में उसके पुत्र लक्की की हाथ की अंगुली टूट गई। पिटाई कर अमित व लक्की राजा को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि युवक की मां की तहरीर पर अमित व उसके पुत्र लक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है, कार्रवाई की जाएगी। संवाद